बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट में महिला घायल

By:

On: Friday, November 27, 2020 3:28 PM

---Advertisement---

बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट में महिला घायल

सोनभद्र: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भरकना गांव में बच्चों को विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भरकना गांव की चंद्रावती (40) पत्नी मगरू व पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का बच्चों से किसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह विवाद हो गया। बच्चों के बीच हुआ विवाद कुछ ही देर में बड़ों के बीच मारपीट की वजह बन गया। इसी दौरान चंद्रावती पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद्रावती को जिला अस्पताल भेजा।चंद्रावती ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक महिला व एक पुरुष को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now