पैर फिसलने से किशोरी कुए में गिरी, मौत

By:

On: Friday, November 27, 2020 11:12 AM

---Advertisement---

पैर फिसलने से किशोरी कुए में गिरी, मौत

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: नगर पंचायत घोरावल के वार्ड तीन में शुक्रवार को पानी भरते समय कुएं में गिरने से काजल (16) पुत्री स्व. नंदू सोनकर की मौत हो गई। वाकये से गांव में मातम फैल गया। घटना मृतका के ननिहाल में हुई है।काजल के पिता व माता की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद काजल घोरावल कस्बे के निवासी अपने मामा राजू सोनकर के यहां रहती थी। घटना शुक्रवार को दिन में 11 बजे की है। उसके मामा का कहना है कि काजल घर के समीप कुएं से पानी लेने गई थी। पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरी। इस घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। रहवासियों की मदद से जैसे-तैसे काजल को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now