शासन के निर्देश पर अवैध खनन व कागजों पर हुए पौधरोपण की जांच शुरू

By:

On: Thursday, November 26, 2020 1:12 PM

---Advertisement---

शासन के निर्देश पर अवैध खनन व कागजों पर हुए पौधरोपण की जांच शुरू

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:रेनुकूट वन प्रभाग के विंढमगंज रेंज में अवैध खनन व माहवारी वसूल कर अवैध खनन कर रेलवे दोहरीकरण में बालू गिरवाना व हरनकछार वन ब्लॉक के करहिया बिट में कागजों पर किये गए पौधरोपण की शिकायत पर शासन के निर्देश पर विशेष टीम ने विंढमगंज रेंज के करहिया बिट में हुए प्लांटेशन स्थल की जांच के साथ ही साथ 10 हजार रुपये ट्रैक्टर संचालकों से प्रति माह रकम वसूले जाने की जांच शुरू कर दी है|टीम के नेतृत्व कर रहे डीएफओ रॉबर्ट्सगंज संजीव कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वार्ता के दैरान बताया कि ग्रामीणों ने विंढमगंज रेंज के रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ शासन में शिकायत की है कि रेंज के करहिया बिट में कुछ स्थानों पर पौधरोपण ना कर कागजों पर पौधरोपण दिखा दिया गया है साथ ही रेंज के ट्रैक्टर संचालकों से अवैध खनन में छूट देने के लिए 10 हजार रुपये प्रति माह की वसूली कि जाती है और जब पैसा नहीं दिया जाता है तो उन्हें फर्जी मुक़दमे में फसा दिया जाता है ,इन्ही सब आरोपों की जांच करने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिससे जांच शुरू के कर दी गयी है आज करहिया में जांच की गई है, पौधरोपण का विभागीय डॉक्यूमेंट मांगा गया है तब पता लगेगा कि कथित कंपार्टमेंट में कितने पौधे लगाए गए है और कितने पाए गए तभी कुछ निष्कर्ष निकाला जा सकेगा ,बताया कि जांच अभी जारी रहेगी|जांच टीम में प्रभारी उपजिलाधिकारी दुद्धी प्रकाश चंद्र के साथ एसडीओ पिपरी मनमोहन मिश्रा ,एसडीओ म्योरपुर कुंजमोहन वर्मा समेत दुद्धी रेंजर दिवाकर दुबे , खनन निरीक्षक जीके दत्ता , खनन सर्वेयर संतोष पाल मौजूद रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now