अपडेट:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी,मौत

By:

On: Sunday, November 22, 2020 1:20 AM

---Advertisement---

अपडेट:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी,मौत

सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम शहरी आवासीय परिसर के एक आवास में शनिवार की सुबह पंखे से रस्सी के सहारे राहुल राज का शव लटकता मिला। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइट नोट मिला है। इसमें मृतक ने जान देने की वजह रुपये न देने व अपमानित करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।कांशीराम आवास में राहुल राज (25) पुत्र राजेंद्र अपनी मां के साथ रहते थे। वह राब‌र्ट्सगंज के एक नर्सिंग होम में कर्मचारी थे। पंखे से रस्सी के सहारे शव लटका मिला। उसे दरवाजा तोड़कर उतारा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसके पास से सुसाइट नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह निजी नर्सिंग होम में ओटी टेक्निकल पद पर कार्यरत थे। उसने इस पत्र में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी एक व्यक्ति का जिक्र किया है। कहना है कि उक्त व्यक्ति ने उससे 18 अगस्त 2019 को 80 हजार रुपये नकद लिया था। वह एक-एक पैसे जोड़कर उक्त व्यक्ति को कर्ज दिया था। यह बात न तो उसकी मां को मालूम थी और न ही कर्ज लेने वाले व्यक्ति की पत्नी को। कर्ज लेने वाले व्यक्ति की मार्च 2020 में सरकारी नौकरी लग गई। इसके बाद वह उससे कर्ज के रूप में दिए गए रुपये की मांग करने लगा तो वह हीलाहवाली करने लगा। इस दौरान वह एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस वजह से वह काफी डिप्रेशन में था। उक्त व्यक्ति द्वारा नर्सिंग होने के चिकित्सक व महिला चिकित्सक के सामने भी उसकी अपमानित किया। उससे वह काफी परेशान था और वह अब जीना नहीं चाहता। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय के मुताबिक प्रकरण की जांच कराई जा रही है। सुसाइट नोट को गंभीरता से लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now