अपडेट::संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी,मौत
सोनभद्र:ओबरा के सेक्टर आठ स्थित एक आवास में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। ओबरा कस्बा चौकी इंचार्ज कृष्ण अवतार सिंह ने बताया कि सुधा कुमारी पत्नी विनोद गौड़ गीता मंदिर के पास एक किराए के आवास में अपने पति के साथ रहती थीं। मृतका का ससुराल करारी, राबर्ट्सगंज में है। उसका मायका ओबरा में ही है। मृतका के पिता श्रवन कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार सूचना मिलने पर वह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो सुधा फांसी पर लटकी हुई थी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका का पति अपने बच्चे के साथ अपने घर गया हुआ था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि अगर कुछ संदिग्ध होगा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा

