नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिरफ्तार

By:

On: Thursday, November 19, 2020 9:25 AM

---Advertisement---

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिरफ्तार

बीजपुर(बग्घा सिंह)नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गुरुवार की सुबह बकरीहवा तिराहे से गिरप्तार कर धारा 376(२), 3/4(2) पास्को एक्ट,3(2)एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक एस बी यादव ने बताया कि बभनी निवासी पीड़िता की मां ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई की नाबालिक पुत्री को अंजानी निवासी रामजनम यादव पुत्र हरि प्रसाद ने मैजिक यूपी 64 एइ 8479 से बहला फुसला कर उठा ले गया और उसको अंजानी प्राथमिक विद्यालय के समीप से बहद टोला के जंगल में ले जाकर दिनांक 18 नवम्बर को उसके साथ दुराचार किया, किसी तरह से वह जान बचाकर वहा से भाग आई और आप बीती बताई तो सुनकर पैर तले जमीन खिसक गई।तत्काल इसकी लिखित तहरीर बीजपुर थाने को दी। तहरीर के आधार पर आरोपी रामजनम यादव निवासी अंजानी के विरुद्ध

उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सरगर्मी से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।इसी बीच गुरुवार की सुबह जरिए मुखबिर सूचना मिली की उक्त ब्यक्ति बकरीहवा तिराहे पर कही जाने के फ़िराक में खड़ा है। भ्रमणशील प्रभारी निरीक्षक एस बी यादव, उप निरीक्षक शेष नाथ मिश्र, आरक्षी रामअवध यादव, राम अभिलाष ने मौके पर शीघ्रता से पहुँच कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया।पूछताछ के उपरांत आरोपी का चालान सम्बन्धित धारा में कर दिया गया।मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामआशीष यादव के द्वारा किया जा रहा है।वही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण व मजिस्ट्रेट के बयान हेतु भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now