अपडेट:पुलिस को मिली बड़ी सफलता,60लाख के गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

By:

On: Tuesday, November 17, 2020 4:33 PM

---Advertisement---

अपडेट:पुलिस को मिली बड़ी सफलता,60लाख के गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र::चोपन थाना क्षेत्र में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें लगभग 610 किलो गांजा बरामद किया गया जिसकी बाजार में कीमत लगभग 61 लाख के आसपास है वही एक चार पहिया महिंद्रा जाइलो और एक दश चक्का ट्रक बरामद किया गया इस मामले में 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला उड़ीसा से इस गांजे की खेप को प्रयागराज में बेचने के लिए लाया जा रहा था वही मुखबिर की सूचना पर एसओजी , स्वाट , सर्विलांस व चोपन थाना पुलिस ने ट्रक को रोककर चेक किया गया तो पता चला कि गांजा बेचने के लिए उड़ीसा से

प्रयागराज में बेंचने के लिए ले जा रहे थे वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया की मुखबिर की सूचना पर एसओजी ,स्वाट टीम ,सर्विलांस व चोपन थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में जब एक 10 चक्का ट्रक को रोककर तलासी ली गयी तो ट्रक पर से 610 किलो गांजा बरामद किया गया वही मौके से तीन लोग उड़ीसा के और एक व्यक्ति वाराणसी के फूलपुर निवासी को महिंद्रा जाइलो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है इस गांजे को उड़ीसा से प्रयागराज बेचने के लिए ले जाया जा रहा था इस सराहनीय कार्य के लिए हमारी तरफ से 25 हजार का इनाम पुलिस टीम को दिया जाएगा ।

Byte — आशीष श्रीवास्तव ( एसपी सोनभद्र )

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now