वृद्धाआश्रम में जनसेविका सावित्री देवी ने बाँटा मिष्ठान

By:

On: Tuesday, November 17, 2020 3:11 AM

---Advertisement---

वृद्धाआश्रम में जनसेविका सावित्री देवी ने बाँटा मिष्ठान

सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता)उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण हेतु निःशुल्क वृद्धा आश्रम सलखन सोनभद्र में महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने दीपावली पर्व पर आश्रम में जा कर सभी वृद्ध लोगों को मिष्ठान वितरण कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही उनकी इस जगह पहुचने की वजह जानने का प्रयास किया ज्यादातर लोगों ने बताया कि हमारे जीवन भर की कमाई पर बेटे बहु राज कर रहे है हम सब को यहां अपने इस हाल में छोड़ गये।जनसेविका सावित्री देवी ने कहा कि आज के समय में अगर बुजुर्गों को अपने परिवार व घरों से दूर वृद्ध आश्रम में रहना पड़ता है तो इसके लिए आज की नौजवान पीढ़ी जिम्मेदार है। हर व्यक्ति को अपने बुजुर्गों का सत्कार व उनकी संभाल करनी चाहिए ताकि बुजुर्गों को जीवन के आखिरी पड़ाव में परिवार का सहारा मिल सके। यदि किसी कारणवंश वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग रहने को मजबूर हैं तो उनकी वहां पर संभाल के लिए भी नौजवानों को आगे आना चाहिए।वहा पर कुछ लोगों ने अपनी समस्या बताते हुये रो पड़े और कहा कि हम सब को पेंशन अगर मिले तो सायद आज यह दिन न देखना पड़े पेंशन के लिये दफ्तरों का चक्कर लगाते लगाते थक गये है।

सावित्री देवी ने जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया कि आश्रम का निरीक्षण करे साथ ही सभी लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा ले उसके साथ ही सभी वृद्ध व्यक्तियों का पेंशन भरे जाने के लिये संबंधित विभाग को निर्देश करें जिससे कि उनकी कुछ स्थिति ठीक हो सके एक महिला जिसको बंदरों ने नोच गंभीर घायल कर दिया था जिसको प्रशासन के लोगों ने कुछ दिनों पूर्व आश्रम में पहुचा दिया है लेकिन उसका उपचार भी डॉक्टर द्वारा नही हो रहा है जिसको संज्ञान में लेकर डॉक्टर को उपचार हेतु निर्देशित किया जाये।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now