अज्ञात युवक का जंगल मे क्षत विक्षत शव मिला, सनसनी
सोनभद्र:मांची थाना क्षेत्र के पनौरा पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार को पनौरा गांव से लगे जंगल में युवक का क्षत विक्षत शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। शव की सोमवार की सुबह तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।पनौरा गांव से सटे जंगल में रविवार को कुछ व्यक्ति मवेशियों को चराने व लकड़ी बीनने गए थे। इसी दौरान उन्हें बदबू लगी। दुर्गंध के आधार पर चरवाहे मौके पर पहुंचे। झाड़ी के बगल में लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला। शव में कीड़े भी पड़ गए। घटना की जानकारी पनौरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव के शिनाख्त की भी कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। सफलता न मिलने पर पुलिस ने शव को देर शाम जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नीले रंग का जींस, स्लेटी रंग का शर्ट, कमर में बेल्ट की जगह कपड़े की रस्सी शव पर था। पुलिस का यह भी मानना है कि शव दो-तीन दिन पूर्व का हो सकता

