चेयरमैन प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी संग छठ घाट का लिया जायजा

By:

On: Monday, November 16, 2020 12:33 PM

---Advertisement---

चेयरमैन प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी संग छठ घाट का लिया जायजा
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी छठ घाट व डाला छठ पूजा को लेकर सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने स्थानीय थाना प्रभारी नवीन तिवारी के साथ छठ पूजा घाट का जायजा लिया उन्होंने छठ पूजा घाटों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से छठ पूजा को लेकर लगने वाली भीड़ व व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली श्रद्धालुओं के लिए आने जाने वाले रास्तों का विधिवत निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसको लेकर जिम्मेदार लोगों को निर्देश भी दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने कहा कि शासन के द्वारा मिले गाइडलाइंस के अनुसार पूजा सम्पन्न कराया जाएगा तथा पूजा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात रहेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार त्यौहार मनाया जाएगा त्यौहार पर हर हाल में कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बता दें कि आगामी 18

नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है जो 21 नवंबर को पारन के साथ सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा का समापन होगा स्थानीय नगर क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह रहती है लोग जोर शोर से छठ पूजा व्रत करते हैं छठ पूजा घाटों के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह पटेल, अमित सिंह, गुड्डू मिश्रा,मनोज सिंह,अनीश अहमद, मंसूर आलम ,जितेंद्र पासवान ,रोबिन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now