सोनभद्र:ठगी पीड़ित जमाकर्ता सदस्यो की ओर से तीन सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को भी कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रहा संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि कम्पनियो एवं सोसाइटीयो मे फसे निवेशको का भुगतान एवं उनकी तीन मुख्य मागो को पुरा नही किया जाएगा तबतक धरना जारी रहेगा ।मांग
1. भुगतान की गारंटी के अधिकार कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 (ठनके। बज2019) प्रत्येक ठगी पीड़ित निवेशक की जमाराशि का दो से तीन गुणा भुगतान तुरंत करें।
2. बेरोजगार निर्दोष एजेंट्स को सुरक्षा सम्मान रोजगार और पुनर्वास का अधिकार दें।
3. भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के तहत प्रत्येक ठग बेईमान को मृत्युदंड देकर पावन पवित्र हिंदुस्तान को ठगमुक्त बेईमान रहित राष्ट्र राज्य के रूप में स्थापित करने में सहयोग प्रदान करें.
नौवें दिन तक इस धरना स्थल पर कोई अधिकारी ज्ञापन लेने या समस्या सुनने नही आए। धरना में देवनाथ सिंह, रामसूरत सिंह, नन्दलाल सिंह, गणेश प्रसाद राजेश कुमार, रामनिहोर गुप्ता रामबचन कलावती,अमरावती,जिरवन्ती, सुनीता चंद्रावती आदि उपस्थित रहे ।

