Sonbhadra:अधूरी सड़क निर्माण कर स्थानीय राहगीरों का चलना मुश्किल कर दिया, जिम्मेदार कौन- आशु

By:

On: Friday, September 6, 2024 7:46 AM

---Advertisement---

अधूरी सड़क निर्माण कर स्थानीय राहगीरों का चलना मुश्किल कर दिया, जिम्मेदार कौन- आशु

1- नगर पालिका ब्रह्म नगर गली नंबर 1 में स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

2- नालियों से बह रहे हैं गंदे पानी एवं सड़क निर्माण की उठाई मांग

3- नगर पालिका पर लगाया ध्यान न देने का आरोप

आज दिनांक 06-09-2024 को राबर्ट्सगंज नगर पालिका के ब्रह्म नगर गली नंबर 1 में एक स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) से अधूरे सड़क निर्माण एवं नाली का पानी सड़क पर बहने को लेकर बात कही , छुब्ध होकर स्थानीय निवासियों ने वहां प्रदर्शन कर निर्माण करने की बात भी कहीं। आशु दुबे ने कहा कि इधर लगातार हम लोग नगर के अंदर स्थित अवस्थित व्यवस्था को लेकर, जहां सड़कों की हालत अत्यंत ज्यादा खराब है वहीं दूसरी ओर नालियों में सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है,जो घरों तक में चला जा रहा है और ऐसी स्थिति में वहां के रहने वाले लोग उस गंदे वातावरण में रहने को मजबूर है । हम सभी लोग इस बात को भली-भात जानते हैं कि मौजूदा मौसम में जहां मलेरिया, टाइफाइड ,डेंगू जैसी बीमारियां अपना पाँव पसारे बैठी हैं ,जिला अस्पताल अगर आप देखे तो वहां पर मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। इस तरह की अव्यवस्थित व्यवस्था से यह बीमारियां और ज्यादा फैलती हैं, अगर स्थानीय निवासी इससे परेशान हो रहे हैं, बीमार हो रहे हैं, तो उसका जिम्मेदार कौन है। पहले भी कहा जा चुका है की बरसात के पहले नालियों की सफाई न होना, सड़कों का निर्माण सही समय पर ना होना, अधूरे सड़क बनाकर छोड़ना यह स्थानीय लोगों को परेशान करने की बात हैं ,इसकी तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए ताकि अनजनमानस को इससे राहत मिल सके। वही स्थानीय निवासी रुबीना खातून ने कहा कि चलना दुबर हो गया है गंदगी इतनी ज्यादा है कि घर के अंदर तक बदबू आ रही हैं कीचड़ में से होकर जाना पड़ता है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों को यह व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है, स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने कहा कि रोजाना इस रास्ते से होकर बच्चे, बूढ़े ,माताएं, बहने सब जाते हैं गंदे पानी में से जाना पड़ता है आधी सड़क बनाकर उसको छोड़ दिया गया है नालियों का पानी क्रॉस ना होने के कारण बदबू फैल रही है, स्थानीय निवासी मजहर खान ने कहा कि यहां की नगरपालिका को ये व्यवस्था नहीं दिख रही हैं सड़कों पर पानी लगा हुआ है ठोकर दार रास्ता बना है और हम लोग इसी में चलने के लिए मजबूर है ।युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि गली नंबर 1 की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है पहले भी इसको लेकर नगर पालिका में बात कही गई थी, इस गली की आधी सड़क बनाकर बाकी जगह को छोड़ दिया गया है कम से कम एक सामान्य व्यवस्था ऐसी करनी चाहिए थी कि आमजनमानस को राहत मिल सके नालियों का पानी भी क्रॉस ना होने की वजह से बदबू हो रहा है पालिका प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ताकि अनजान मानस को राहत मिल सके। पी0सी0सी0 सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि पूरे राबर्ट्सगंज शहर की स्थिति अगर देखा जाए तो ज्यादातर स्थानों पर सड़क और नाली की व्यवस्था इतनी ज्यादा खराब है कि आम जनमानस त्रस्त हो चुका है और लेकिन नगर पालिका के ऊपर इसका कोई भी प्रभाव पड़ता दिख नहीं रहा इसको लेकर हम लोग जल्दी नगर पालिका का घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, युवा नेता अंशु मद्धेशिया,मजहर खान, विवेक मिश्रा, बद्री प्रसाद मिश्रा,सन्नी, श्रदेश कुमार, रुबीना खातून, अमित गुप्ता, मीरा देवी, सुमित्रा देवी, अविनास यादव,मन्नी सोनी रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment