Sonbhadra: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

By:

On: Tuesday, September 3, 2024 3:42 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खड़देउर गांव में सोमवार को ऑटो से उतर रहा वृद्ध बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार को तड़के उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिलवर गांव निवासी विजेंद्र (61) पुत्र बुद्धू सोमवार को शिवद्वार में इंडियन बैंक से रूपये निकालकर ऑटो से घर जा रहा था। खड़देउर गांव में सिहावल मोड़ के पास वह ऑटो से उतरा। इसी दौरान उधर से जा रही तेज गति बाइक की चपेट में आने से विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी एसएचओ शमशेर यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment