Sonbhadra: भाजपा सोनभद्र द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ

By:

On: Monday, September 2, 2024 2:54 PM

---Advertisement---

आज भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नंबर 18, बुथ संख्या 16 में किया गया।सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल व विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन श्री मती रूबी प्रसाद उपस्थित रही।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में 3 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है,इसमें चार तरह से सदस्यता किया जा सकता है,पहले तो ऑन लाइन 8800002024 पर मिस्ड काल करके,दूसरा नमो एप के माध्यम से तीसरा क्यू आर कोड से चौथा फार्म भर कर करना है।आज से सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी,जनप्रतिनिथि मोर्चो के पदाधिकारी 2 सितंबर से 25 सितंबर तक सामान्य सदस्यता और 25 सितंबर के बाद से सक्रिय सदस्यता शुरू होगी।इस अवसर नगर मंडल अध्यक्ष बलिराम सोनी,रजनीश रघुवंशी विकास मिश्रा,प्रकाश केशरी,रविंद्र केशरी संजू श्रीवास्तव संजय जायसवाल,भईया लाल कनौजिया,ऋतु अग्रहरी,सरोज केसरी,रंजन पांडे,अंशु अग्रहरी, ध्रुव कांत,राज बहादुर,अभिषेक श्रीवास्तव सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment