पिकनीक मनाने गया युवक नगवां बांध में डुबा,गोताखोरों द्वारा शव को निकाला गया
वैनी:माची थाना क्षेत्र में नगवां बांध में रविवार को 4 बजे पिकनिक मनाने गया युवक 5 बजे के करीब नहाने के दौरान गहरे पानी में बह गया जिससे हड़कंप मच गया गोताखोरों द्वारा सोमवार सुबह से तलाश जारी थी करीब 2.30 बजे शव को पानी से निकला गया शव को माची पुलिस द्वारा पिएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया
गौरतलब हो कि रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल निवासी ज्योतिष पटेल पुत्र विजय उम्र 39 वर्ष जो परिजनों संग हाईडील कालोनी रावस्ट्रगंज में रहता है वहां से अपने पाच छः दोस्तों के साथ रविवार को माची थाना स्थित नगवां बांध पर पिकनीक मनाने गये हुए थे सायं पाच के करीब नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव पानी में डुबता चला गया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया जिसकी सुचना तुरंत माची थाने को दि गयी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गोताखोरों को ढुढने के लिए बुलाया रात अधिक हो जाने पर गोताखोरों ने सोमवार को सुबह से ही बांध में खोज
जारी कर दिया था कि करीब 2.30 बजे गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से निकला जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया वहीं माची पुलिस द्वारा आवश्यक कारवाई कर शव को पिएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

