Sonbhadra crime:दो पुत्री को लेकर मां कुएं में कूदी, दोनों पुत्रियों की मौत, मां जान बचा पहुंची घर

By:

On: Tuesday, August 27, 2024 8:33 AM

---Advertisement---
  • घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही गांव में सोमवार की रात दो पुत्री को लेकर उसकी मां कुएं में कूद गई। इस घटना में दोनों पुत्रियों की मौत हो गई, जबकि मां की जान बच गई। मंगलवार की सुबह दोनों के शवो को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना ने लोगो को हिला कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार लीलवाही निवासी अमरेश कोल मजदूरी करता है। उसका घर में पत्नी अरुणा से आए दिन विवाद होता था। सोमवार को भी दंपती में कहासुनी हुई। अमरेश कोल की रीता और बच्ची नाम की दो पुत्रियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 4 वर्ष और 10 माह है। बताया गया कि सोमवार की रात 8 बजे पति से विवाद के बाद पत्नी अरूणा दोनों पुत्रियों को लेकर घर से कुछ दूर पर रहे कुएं में जाकर कूद गई। कुएं में पानी भरा हुआ है। दोनों बच्चियों की डूब कर मौत हो गई। जबकि मां अरूणा पानी के दबाव से ऊपर आ गई। बारिश के चलते कुआं पानी से भरा हुआ था। पानी के उछाल मारने पर ऊपर आई महिला ने कुएं के जगत पर मौजूद ईंट को पकड़ लिया और बाहर आ गई। हाथ छूटने से दोनों बेटियां अंदर समा गईं। गीले कपड़ों में अरुणा घर पहुंची। बेटियों के साथ न होने पर पति ने उससे पूछताछ की तो वह टाल मटोल करती रही। घर वालों ने बहुत पूछा तब जाकर उसने घटना के बारे में बताया और खुद भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। घर वालों ने महिला को नीचे उतारा और कुएं की ओर दौड़े। काफी प्रयास के बाद रीता का शव बरामद हुआ, जबकि छोटी बेटी की तलाश में मंगलवार की सुबह कुएं को खाली कराया गया तो शव बरामद हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चियों को बाहर निकलवा कर मंगलवार की सुबह घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment