Sonbhadra:संत कीनाराम पी०जी० कालेज में मनाया गया विदाई समारोह- छात्र देश की अमानत है- डॉ० गोपाल सिंह

By:

On: Thursday, August 22, 2024 3:27 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोढ़ी, रावर्ट्सगंज सोनभद्र में आज बी०एड० संकाय में प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं द्वारा अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रस्तुति देकर विदाई दी गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य डॉ० गोपाल सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा किनाराम एवं मॉ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया गया। प्राचार्य डॉ० गोपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि ये छात्र/छात्राऐं आने वाले भविष्य में सफल शिक्षक बनकर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ायेगें और नये भारत एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहयोग करेगें। उन्होंने कहा की छात्र देश की अमानत होती है। प्राचार्य डॉ० गोपाल सिंह ने कहा कि कालेज का प्रत्येक कार्यक्रम छात्र/छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारता है। परिचय एवं विदाई समारोह उसका एक हिस्सा होता है। छात्रों को कालेज के प्रत्येक कार्यक्रम से कुछ ने कुछ अनवरत सीखने को मिलता रहता है। डॉ० गोपाल सिंह ने कहा कि संत कीनाराम पी०जी० कालेज की गरिमा एवं आर्दश के अनुरूप इस तरह के कार्यक्रम अनवरत चलते रहेगें। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राएं अवनीश चतुर्वेदी, दीपक कुमार दूबे, अर्पणा पाण्डेय, वंदना सिंह, रानी, देवेन्द्र, विकास पाल, सोनू जायसवाल, सोनाली गुप्ता, अजय सिंह आदि ने गणेश वन्दना, सरस्वती वंदना, किनाराम वंदना एवं स्वागत गीत और शानदार सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बी०एड० चतुर्थ सेमेस्टर की छात्र/छात्राएं सकीना, अमन कुमार मौर्या, अभिषेक कुमार गौतम, सर्वेस कुमार, प्रीती, सोनी पटेल, अन्नू पटेल, अशुतोष कुमार गौतम, सीमा, प्रीती पाठक, बरखा शर्मा, दीक्षा कुमारी एवं आचॅल मौर्या आदि ने भी भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में श्री प्रदीप सिंह, हरिश कुमार सिंह, अरविन्द पाठक, विनित चौबे, गौतम कुमार, अनिल कुमार, रूखसाना यादव, नमिता सिंह, चन्द्रकला सिंह आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment