सोनभद्र:बहुजन समाज पार्टी के कमहत्वपूर्ण पदाधिकारीयो के साथ बैठक माननीय बहन कुमारी मायावती जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा पूर्व मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद राज्य सभा द्वारा भारत बंद के समर्थन में मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद के कार्यक्रम को शांति पूर्वक सफल बनाने हेतु बसपा जिला कार्यालय पर बैठक किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष बी0 सागर अध्यक्षता में किया गया ।जिन्होंने अपने संबोधन में कहा की माननीय बहन कु0 मायावती जी द्वारा एससी एसटी के आरक्षण के वर्गीकरण के विरुद्ध दिए गए फैसले के विरोध में जो भारत बंद का समर्थन किया है। उसके लिए सभी जनपद वासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर के कार्यक्रम को सफल बनाने आने वाले समय में अगर इसी तरह एससी एसटी के साथ भेद भाव बढ़ता रहा तो हमको भागीदारी से वंचित कर दिया जाएगा।इस फैसले में भाजपा कांग्रेस सपा एवं सभी विरोधी दल की गहरी साजिश है ।हम सबको सावधान रहने की जरूरत हैं । एवं मुख्य अतिथि के रूप में डा0 ओ0 पी0 मौर्या जी सेक्टर इंचार्ज मण्डल मिर्जापुर ने कहा की संतो महापुरुषों एवं परम पुण्य बोधिसत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने अपने लंबे संघर्षों के बाद एससी एसटी के लिए संविधान में अधिकार दिया इस अधिकार को भाजपा एवं विरोधी दल खत्म करना चाहते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष बसपा अविनाश शुक्ला जी पूर्व प्रत्याशी बसपा ने कहा की बसपा सर्व समाज के हित की बात करती है । यह फैसला सरकार की बहुत बड़ी साजिश हैं । डा0 राम अवतार चौहान जी जिला महासचिव बसपा एवं श्री हीरा लाल सायन जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , मोहन राम जी पूर्व कोऑर्डिनेटर , परमेश्वर भारती जी पूर्व कोऑर्डिनेटर, उमेश कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष , पवन कुमार जिला सचिव श्री कृष्णा कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा गौतम जी, श्री शिव शंकर राव, श्री एवं मौर्य जी ,रामेश्वर आजाद ,श्री मुन्नालाल भारती जी श्री गुरु राम बाबा विधानसभा अध्यक्ष प्रोग्राम श्री राम लखन देहाती जी विधानसभा प्रभारी, श्री गोपाल दास कौशल विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्स गंज पप्पू संघर्षी , बलवंत रंगीला आदि लोग रहे। सभी लोगो ने भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला मुख्यालय पर उपस्थित होना अति आवश्यक हैं

