Sonbhadra:पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के जनक थे:सांसद छोटेलाल खरवार

By:

On: Tuesday, August 20, 2024 3:31 PM

---Advertisement---

रावटर्सगंज नगर के पीडब्ल्यू डी डाक बंगला में आयोजित हुआ सभा

सोनभद्र। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयन्ती पर जिला महिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऊषा चौबे के अगुवाई न्यारी न्याय सम्मान समरोह पी डब्ल्यू डी डाक बंगला मे आयोजित किया गया, सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि इंडिया गठबंधन के सांसद छोटे लाल खरवार एवं जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का संचालन कर कार्यक्रम शुरू किया गया, इस दौरान राजीव गाँधी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा मे किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया l

जिला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे, पंचायती राज को मजबूत बनाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा मे बेहतर कार्य के लिए जाने जाते थे, जनपद सोनभद्र के विकास मे उनका कार्य अतुलनीय है, ऊषा चौबे ने कहा की आज देश मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है, हर रोज महिलाओं और बेटियों पर हो रहे अपराध से हर महिलाये अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है!

सांसद छोटे लाल खरवार ने कहा की राजीव गाँधी हमेशा भारत की तरक्की के लिए बेहतर कार्यक्रम संचालित किए थे, दलित, आदिवासियों, शोषितों, महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा मे बेहतर कार्य के लिए जाने जाते थे, राजीव गांधी पुण्यतिथि पर महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम सराहनीय है।

अधिवक्ता बिंदु यादव ने कहा की आज महिलाओं को हर क्षेत्र मे आगे बढ़ना होगा,

सम्मानित होने वालों मे शांता दीदी, डाक्टर अनुराधा राय, अधिवक्ता गीता गौर, अधिवक्ता पार्वती जी, मिशन की संजू कुशवाहा, मातृत्व फ़ाउंडेशन की बाबी राय, श शि किरण सिंह, राजकुमारी, धर्म शीला, निक्की ,बबीता, गंगा जली,कुसुम, सुनीता, अनीता, को सम्मानित किया गया,

उक्त मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कॉंग्रेस अरविंद सिंह, मातृत्व फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड़,मीडिया प्रभारी शत्रुंजय मिश्रा, मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment