Sonbhadra crime:बंधी में नहाने गए दो सगे भाइयों की मौत

By:

On: Monday, August 19, 2024 2:29 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपचुआ गांव में आज करीब 2 बजे बंधी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय मौजूद अन्य बच्चों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचकर बच्चों को पानी में खोज कर निकाल परंतु तब तक दोनों की मौत हो गई थी। इसी बीच उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में मौजूद लोगों से जानकारी हसिल की तदोपरांत दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी पत्नी देवीशरण अपने दो पुत्रों प्रेम (7) और प्रहलाद (6) के साथ चांगा गांव से रक्षाबंधन मनाने अपने पिता रामकिशुन के घर सुपाचुआ गांव रविवार को आई थी आज संगीता के दोनों लड़के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बंधी में नहाने चले गए जहां कुछ और बच्चे मौजूद थे। नहाते-नहाते दोनों डूबने लगे। वहा मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया पर कोई नही आया तब तुरंत बच्चे भागते हुए उक्त के घर गए और इसकी जानकारी दिए।घर वालों को इसकी जानकारी हुई दौड़ते हुए वहां पहुंच गए और बच्चों को बंधी के पानी में खोजने लगे काफी देर खोजने के बाद दोनों को बाहर निकला गया। परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

वहीं घटना की जानकारी होते ही काफी ग्रामीणों की भीड़ वहां लग गई थी सभी लोग उक्त के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिखे उक्त गांव में त्योहार के दिन मातम में बदल गया। परिजनों को रोता हुआ देख वहां मौजूद लोगों के भी आंखें नम हो गई

जितेंद्र कुमार ने बताया की करीब दोपहर 2 बजे घटना की सूचना मिली दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की काररवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment