Sonbhadra crime:भतीजे ने दो कातिलों से संग मिलकर बंद कमरे में मौसी व मौसा की बिछाई थी लाशे,एक आरोपी के पैर में लगी गोली

By:

On: Sunday, August 18, 2024 8:00 AM

---Advertisement---

Sonbhadra crime: तीन कातिलों ने संग मिलकर बंद कमरे में मौसी व मौसा की बिछाई थी लाशे,एक आरोपी के पैर में लगी गोली।

सोनभद्र:रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकरी पुल के पास पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस डबल मर्डर मामले में कुल तीन आरोपियों के द्वारा मिलकर पति-पत्नी की हत्या 10 अगस्त राबर्टसगंज के धर्मशाला के पास रात में की गई थी हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि कुंदन पटेल जो कि

अपने चचेरे मौसा धर्मेंद्र पटेल (हत्या में मृतक) से 5% ब्याज पर पैसा लिया करता था और लोगों में 8 से 10% ब्याज पर पैसा बटता था वसूली करने के बाद पैसा वापस करता था लेकिन इधर बीच काफी पैसा लेने के बाद वह अपने मौसा को पैसा वापस नहीं कर रहा था। जिसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था पैसा वापस न करना पड़े इसके लिए कुंदन अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाता है और 10 अक्टूबर की रात अपने चचेरे मौसा और मौसी के घर पहुंचता है वहां रात में मौसा और मौसी दोनों की हत्या कर देता है वहीं आज मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हत्या आरोपी कुंदन पटेल के पैर में गोली लगी है साथ ही चौकी इंचार्ज सदर कमल नयन दुबे भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि आरोपी के पैर से अधिक खून के रिसाव होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है पुलिस द्वारा इस हत्या मामले में लूटी गई पिस्तौल भी आरोपियों से बरामद कर ली हैं।

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के 10 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज नगर के राज पैलेस के पास धारदार हथियार से बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी दिलीप पटेल और पत्नी मंजू देवी की हत्या हुई थी। 17 अगस्त को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। ब्याज के रुपये के लेनदेन के विवाद में व्यापारी दंपती की हत्या की गई थी।

दुस्साहसिक तरीके से किया गया था कत्ल

बताया जा रहा है कि वारदात का मुख्य आरोपी कुंदन पटेल, मृतक धर्मेंद्र पटेल के लेनदेन से जुड़े कारोबार और पैसा वसूली का जिम्मा संभालता था। बताते हैं कि लेनदेन और वसूली के पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे खफा होकर कुंदन ने सिर्फ अपने मौसी ही नहीं मौसी के कत्ल की भी खौफनाक साजिश रच डाली। गत 10 अगस्त की तड़के प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित आवास पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और दरवाजा खुलते ही मौसा धर्मेंद्र और मौसी मंजू दोनों का बेरहमी से कत्ल कर, फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि  जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकरी गांव के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दंपती को मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य हत्यारोपी कुंदन पटेल के पैर में गोली लगी है। वहीं दरोगा कमल नयन दुबे के गले में भी छर्रा लगा है। दरोगा और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि कुंदन के निशानदेही पर दो और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की रिवाल्वर भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-कुन्दन पटेल पुत्र बबुन्दर पटेल निवासी बभनगवां, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष,लवकुश पुत्र रामनरायन निवासी नौडीहा, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष,नगेन्द्र सिंह पटेल पुत्र फूल सिंह पटेल निवासी गिरियां, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष ।

अभियुक्त कुन्दन का अपराधिक इतिहास. मु0अ0सं0-21/2024 धारा 419, 420, 386, 504, 506 भादवि थाना अदलहाट, मीरजापुर।

अभियुक्त नागेन्द्र पटेल का अपराधिक इतिहास-. मु0अ0सं0-21/2024 धारा 419, 420, 386, 504, 506 भादवि थाना अदलहाट, मीरजापुर। 2.मु0अ0सं0-22/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अदलहाट, मीरजापुर,मु0अ0सं0-2/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।मु0अ0सं0-189/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। मु0अ0सं0-471/2022 धारा 3(2) वी,323, 363,366 376, 504 भादवि पाक्सों एक्ट थाना रॉबर्ट्सगं सोनभद्र ।मु0अ0सं0-747/2022 धारा 399, 402 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।

* बरामदगी का विवरण- सोने वा चांदी के जेवरात कीमत करीब 15 लाख रुपया,1.39 लाख रुपये नगद,01 अददर रिवाल्बर 32 बोर, 03-03 अदद खोखा/जिन्दा कारतूस,एक अदद 315 बोर तमंचा 02 अदद जिन्दा कारतूस,मृतक की डायरी, ब्लैंक चेकबुक, पासबुक,घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक ,एक अदद आला कत्ल चाकू ।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-1. सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना रा०गज जनपद सोनभद्र मय टीम, निरीक्षक श्री राम स्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट / एस०ओ०जी० जनपद सोनभद मय टीम, उप नि नागेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस जनपद सोनभद्र मय टीम, उप नि0 राजेश जी चौबे,चौकी प्रभारी रेनुकूट, उप नि0 कमलनयन दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा, रॉबर्ट्सगंज मय टीम।, उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, साइबर थाना, सोनभद्र,30नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment