साईं हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में किया गया नि:शुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन फोन का वितरण

By:

On: Thursday, August 8, 2024 4:28 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:जिसमें संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह व प्रबंधक निदेशक डॉक्टर वी सिंह, मुख्य अतिथि- श्री सौरभ गंगवार मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर डी0फार्मा सत्र 2021-22, 2022-23 फाइनल ईयर के छात्र/छात्राओं को टेबलेट वितरित किया, मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए बच्चों के पठन-पाठन में सरलता लाने हेतु स्मार्टफोन, लैपटॉप व अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए टैबलेट दिया जा रहा है,

टैबलेट का उपयोग शैक्षणिक कार्य में करते हुए इसका लाभ उठाएं इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने छात्र/छात्राओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। संस्थान की निदेशक डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी युग में बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट बेहद ही जरूरी है, जिससे कि वे घर बैठे ही मनचाहे पठन- पठान कर सके। उन्होंने सभी पात्र छात्र/छात्राओं को निशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन देने के लिए सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्जवल भविष्य सवारना ही हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नंद गोपाल सिंह, नर्सिंग के प्रोफेसर एंजेलिन बिट्टी, एच0 ओ0 डी0 शिवकांत शर्मा, शिक्षक दिव्यांशी बोस,विनय कुमार पांडे, अनामिका तिवारी, नेहा चौबे,रागिनी श्रीवास्तव, डिसिप्लिन इंचार्ज नरेंद्र सिंह राणा, नॉन टीचिंग स्टाफ- प्रभुनाथ, अन्नु, ममता अहमद रजा, अंजू सिंह,गजेंद्र सिंह, गीता, लक्ष्मण आदि लोग मौजूद रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment