Sonbhadra crime:सांप के डसने से एक अधेड़ की मौत

By:

On: Saturday, August 3, 2024 2:31 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी पांडेय गांव में शुक्रवार को साप के डसने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भेजवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परासी पांडेय गांव निवासी 39 वर्ष लालधारी गांव में ही किसी का काम करने गया था। इसी बीच दोपहर बाद साप ने उसे डंस लिया। साथ में काम कर रहे लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसको लेकर झाड़फूक कराने लगे। इसके बाद भी उसके हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन हार कर रात में जिला अस्पताल पहुंचे जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment