Sonbhadra crime:गुस्से में अपने शरीर के सीने को ब्लेड से किया लहुलुहान, फिर पत्नी के सामने फासी पर लटकर दे दी जान

By:

On: Sunday, July 21, 2024 11:57 AM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में शनिवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार चंदन 26 वर्ष पुत्र दौलत राम निवासी खुटहा ने अपने सीमेंट शीट वाले घर में लगे बांस मे साड़ी को गले में लपेटकर झूल गया। उसके सीने हाथ गले पर ब्लेड से कटे के निशान भी थे। उसकी मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि चंदन पुट्टी पुताई का काम करता था। रविवार की रात वह तेंदुहार गांव से काम करके घर लौटा था। मृतका की पत्नी अनुसुइया ने बताया कि घर मे आने के बाद अपनी चचेरी बहन को किसी बात पर डांटा। चचेरी बहन वहां से चली गई। बताया कि चंदन नशे में भी था और फिर गुस्से में ब्लेड से अपने शरीर के सीने हाथ व अन्य अंग पर काट लिया। बताया गया कि इसके बाद कमरे में जाकर पत्नी से विवाद करने लगा। पत्नी उस समय अपने छह महीने की बच्ची को गोंद में लेकर सुला रही थी। उसी दौरान उसने साड़ी के सहारे टीन के शेड में लगे बांस से लटक गया। अनुसुइया ने शोर मचाया तो स्वजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारे। उसे लेकर एम्बुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन मे कोहराम मच गया। चंदन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वर्ष 2023 मे उसकी शादी हुई थी। उसे 6 माह की एक बेटी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके सीने हाथ व गले पर कटा हुआ था। कुछ पुराने निशान भी दिखे। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment