सोनभद्र:बीजपुर थाना क्षेत्र के देव पाटन गांव निवासी एक गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। वही बच्चा सुरक्षित है। जच्चा की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने एएनएम के घर पर जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। वही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के जरहा गांव के लहबरवा टोला निवासी सुशीला देवी 44 वर्षीय पत्नी रामनारायण गर्भवती थी। परिवार वालों ने गुरुवार की रात अगला एएनएम के घर पर प्रसव के लिए भर्ती कराया था। भजनों के मुताबिक भोर में सुशील ने आठवें पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद अचानक हालत खराब हो गई और कुछ देर में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने मौके पर हंगामा कर दिया। तब तक सुबह हो गई और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर किसी तरह मामला शांत कराया
लापरवाही:गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत,आक्रोशित परिजनों ने एएनएम के घर पर जमकर हंगामा किया
---Advertisement---

