Sonbhadra crime:घर की पोताई के दौरान स्टैंड फैन में करेंट आने से दंपती की मौत

By:

On: Friday, July 19, 2024 4:47 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में दम्पती की मौत हो गई। घर की पोताई के दौरान स्टैंड फैन को हटाते समय पत्नी करंट की चपेट में आ गई, उसे बचाने की कोशिश में पति भी जद में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।देवाटन गांव निवासी इद्रीश (32) पुत्र आलम और उसकी पत्नी नजबून खातून (28) मुहर्रम के तीजा की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए घर की साफ सफाई कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह क़रीब 5बजे घर की मिट्टी से पोताई करते समय नजबून पंखा हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। पैर गिला होने से वह करंट की चपेट में आ गई।

उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद पति उसे बचाने गया तो वह भी करंट के कारण चिपक गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment