Sonbhadra:आईएचडब्लूओ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सोनभद्र के डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव

By:

On: Tuesday, July 9, 2024 10:13 AM

---Advertisement---

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव को आईएचडब्ल्यूओ यूपी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विगत दिनों सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जेएन सिंह रघुवंशी व डॉ मनोरंजन पाल की देख रेख में नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वाराणसी के डॉक्टर दिनेश (अध्यक्ष) सोनभद्र के डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष) प्रयागराज के ईश्वर चंद्र विद्यासागर (उपाध्यक्ष) डॉ. आरसी यादव (महासचिव) रायबरेली के दलजीत सिंह (सहायक सचिव/ कोषाध्यक्ष) मनोनीत किया गया है।

डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन सोनभद्र के सचिव सीबीडी पांडेय, डॉ आनंद नारायण, डॉ अभिषेक देव पांडेय, डॉ जे एन तिवारी, डॉ कृति श्रीवास्तव सहित प्रदेश एवं जनपद के चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment