सोनभद्र पुलिस द्वारा यातायात जागरुकता माह का किया गया शुभारम्भ, निकाली गयी जागरुकता रैली

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र,आज दिनांक 01.11.2022 को यातायात जागरुकता माह-नवम्बर वर्ष-2022 के शुभारम्भ के अवसर पर रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि श्री भूपेश चौबे सदर विधायक, राबर्ट्सगंज व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा यातायात जागरुकता रैली निकाली गयी जिसे मुख्य अतिथि श्री भूपेश चौबे सदर विधायक, राबर्ट्सगंज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा बताया गया यातायात जागरुकता माह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन मानस को यातायात नियमों के बारें में अधिक से अधिक जागरुक करना व वाहन दुर्घनाओं मे कमी लाना है , इस पुरे माह की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है, जिसमें पुलिस द्वारा अलग-अलग स्कूल/कालेजों में जाकर छात्र/छात्राओं को जागरुक किया जायेगा तथा वाहन चालको का चिकित्सा परिक्षण कराकर उन्हे यातायात नियमों के बारे में जागरुक कर उनकी काउसंलिंग की जायेगी इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से यह अपील की गयी कि वह यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करे, नशे की हालत में वाहन न चलाये, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, अवयस्क को वाहन न चलाने दें, सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें,दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करें, वाहनों को ओवर लोड न चलायें तथा सुरक्षित वाहन चलाने हेतु अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करें । इस कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सोनभद्र श्री आशुतोष दूबे, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय, यातायात प्रभारी श्री प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment