क्राइम जासूस,
शक्तिनगर, सोनभद्र, एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार द्वारा “भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत”विषयवस्तु पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सत्यनिष्ठा के अनुपालन की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को सदैव पूर्ण तत्परता के साथ सत्यनिष्ठा के मानदंडों को अन्तःकरण में आत्मसात कर स्वयं शुचिता पूर्ण व्यवहार करना है और जागरूक रहते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत की संकल्पना को साकार कर विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना होगा साथ ही लोगों को भी जागरूक करना होगा।
प्रतियोगिता संयोजक डॉ0 योगेंद्र तिवारी ने थीम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को एनटीपीसी शक्तिनगर के सतर्कता आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रस्तावित प्रतियोगिताओं से अवगत कराया। स्कूल कैप्टन अमन कुमार एवं वॉयस कैप्टन अमन चौहान ने सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे।
*संत जोसेफ़ स्कूल में विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, November 1, 2022 7:54 AM
---Advertisement---

