दीपू तिवारी संवाददाता
चकिया चंदौली आज दिनांक 26/27-10-2022 को पुलिस एवं वन विभाग चंद्रप्रभा रेंज द्वारा संयुक्त रूप से दन्तार वीर पहाड़ी तक नाइट/ पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग (प्रवर्तन) के दौरान कोई खनन माफिया अथवा कोई किसी प्रकार की समस्या नहीं दिखाई पड़ी।
वन विभाग प्रवर्तन टीम का नेतृत्व श्री वी.के. पाण्डेय (क्षेत्रीय वन अधिकारी, चंद्रप्रभा) एवं पुलिस विभाग का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर श्री सुशील कुमार गिरी द्वारा किया गया। पुलिस और वन विभाग के अन्य स्टाफ गणों की उपस्थिति बनी रही।

