अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । प्रीत नगर स्थित दिलीप सिंह मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित बालीबाल टूर्नामेंट का उद्धघाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अली ने गुरुवार को फीता काटकर रेलकर्मचारी इण्टर कालेज तथा गुरुद्वारा इंटर कालेज के बीच खेले गए मैच का शुभारंभ बॉल खेलकर किया।
एक दिवसीय बॉलीबाल टूर्नामेंट के प्रथम दिन रेलकर्मचारी इंटर कालेज व गुरुद्वारा इण्टर कालेज की टीम के बीच हुए मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि उस्मान अली ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए।हारजीत की परवाह किये बिना खिलाड़ी को अपने लक्ष्य की ओर अपने कदम बढ़ाते रहना चाहिए।खेलो से जंहा व्यक्ति स्वस्थ रहता है वही खेल मनोरंजन का भी बेहतरीन साधन है। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र जायसवाल, संतोष तिवारी, सुशील सिंह, बबलू,राजकुमार पाण्डेय,यूनुस खान,अंशुमान श्रीवास्तव, हंसराज शुक्ला, राधारमण पाण्डेय, अनीश अहमद, यसवंत सिंह,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, October 27, 2022 12:35 PM
---Advertisement---

