भाजपाजनों ने छठ महापर्व को देखते हुए, छठ घाट का किया निरीक्षण।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। लोक आस्था के पवित्र पावन महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज शाम लगभग चार बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के संग सोन छठ घाट एवं विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से जाना घाटों के साफ-सफाई,विघुतीकरण एवं घाट पर आने वाले व्रती एवं श्रद्धालुओं के सुविधाओं के बारे जाना हाल दिनांक 30-10-2022 को सोन नदी के किनारे स्थित छठ्ठ घाट पर संपन्न होने वाले महापर्व को देखते हुए छठ घाट पर जाने वाले मार्ग ,घाटों पर साफ सफाई ,लाइटिंग को सुव्यवस्थित कराने के संबंध में नगर पंचायत चोपन,थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने भ्रमण किया व सभी व्यवस्थाओं की चेकिंग अभियान चलाया गया तथा आपसी सामंजस्य से सुव्यवस्थित करने हेतु आपस में अधिकारियों ने आपस में चर्चाएं की।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने अवगत कराया की पुलिस प्रशासन की तरफ से विभिन्न छठ घाटों पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा साथ ही घाटों पर अराजक तत्वों से निपटने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस बल व महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं खतरे से निपटने के लिए छठ घाटों पर गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाएगी पुलिस प्रशासन छठ महापर्व को लेकर अलर्ट है।
इस अवसर पर- मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत,जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद,जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, सतेन्द्र आर्य, राजेश अग्रहरि, विकास चौबे, घनश्याम चौधरी, रामकुमार मोदनवाल एवं अन्य भाजपाजन मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment