पंचायत अध्यक्षा ने इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । स्थानीय नगर पंचायत के गौरव नगर में लोगों की मांग को देखते हुए इंटरलाकिग सड़क का लोकार्पण रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने किया। उन्होंने उपस्थित वार्ड के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत नगर के सर्वागींण विकास के लिए कटिबद्ध है। इसी दिशा में गौरव नगर में रामगुल्ली खरवार के घर से देवेश श्रीवास्तव के घर तक बने इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया है। आगे भी कई विकास कार्यो का कार्य पूर्ण होते ही उसका भी लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही नगर की सफाई, पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था पर भी नगर पंचायत के कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगो से अपील की, कि नगरवासी नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में नगर पंचायत का भरपूर सहयोग करें। चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने कहा कि नगर के विकास और नगरवासियों की सुविधा के लिए हर सम्भव प्रयास किया गया है।नगर में सड़क, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरस्त रहे, नगरवासियों को कोई असुविधा न हो, यही नगर पंचायत का संकल्प है। आगे कहा कि अगर किसी भी नगरवासी को कोई समस्या है, तो नगर पंचायत कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।इस मौके पर सभासद मोजिब आलम, ऊषा देवी, कुशल सिंह, अश्वनी सिंह,शिवराम गौंड़, सुनील श्रीवास्तव, जीतू सिंह, रामगुल्ली खरवार, एम पी सिंह, अनीश अहमद, बाबूलाल, धनन्जय श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, राधारमण पाण्डेय,लिपिक अंकित पाण्डेय, मंसूर आलम,पंकज चौधरी, देवाशीष दास,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment