सीएमओ के निरीक्षण में 8 स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित काम ना करने वाली आशा और ए एन एस की सूची तैयार करने का दिया निर्देश

---Advertisement---

सन्तोष सिंह,
म्योरपुर संवाददाता क्राइम जासूस सोनभद्र
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस ठाकुर ने शनिवार को म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले उन्होंने सभी पर कार्रवाई का निर्देश दिया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे अन्य वार्ड का भी निरीक्षण किया सीएमओ के निरीक्षण के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर देखा गया हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थित मिले अर्जुन प्रसाद हिंदू सर्वेश कुमारी संगीता रूपांजलि दीपक प्रवीण कुमार भारती तथा डॉक्टर लालजी अनुपस्थित मिले उन्होंने सभी पर कार्रवाई का निर्देश दिया इसके बाद उन्होंने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया यहां भर्ती 3 मरीजों को मच्छरदानी में रहने की बात कही उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीजों के संपर्क में मच्छरों के आने के बाद दूसरे को काटने से डेंगू फैल सकता है इसके बाद दूसरे वार्ड का भी निरीक्षण किया जहां भर्ती मरीजों से वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली मातृत्व चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम ना करने वाली आशा तथा ए एन एस की सूची तैयार करने का निर्देश दिया सभी भर्ती मरीजों को भोजन मिलने की बात पूछी इस पर मरीजों ने भोजन मिलने की बात बताई इसके बाद प्रसव के दौरान पैसा लिए जाने की बात भी सीएमओ ने पूछी सीएमओ ने
डेंगू को देखते हुए दो टीमों को तैयार रहने को कहा जिसमें उन्होंने मयोरपुर की एक टीम तथा दूसरी अनपरा की टीम रहेगी जहां भी डेंगूके मरीज मिल रहे हैं उनके आसपास 50घरों की जांच कराने की बात कही सीएमओ के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही सीएमओ के निरीक्षण के दौरान परिवार नियोजन विशेषज्ञ मुरलीधर शुक्ला डॉक्टर संजीव डॉक्टर पल्लवी उमा शंकर पांडे वीरेंद्र समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment