अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र। स्थानीय रेंज के गुरदह मे अवैध रूप मार्ग निर्माण बनाने के आरोप मे एक जेसीबी को वन क्षेत्राधिकारी गुरमा रेंज सीपी तिवारी की टीम ने पकड़कर चोपन स्थित गुरमा रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया है उससे अवैध रूप से वन क्षेत्र मे कार्य करने वाला मे हडकंप मचा गया है। इससे पुर्व मे भी वन क्षेत्र मे अवैध रूप से मार्ग निर्माण करने पर दो जेसीबी मशीन उनके द्वारा सीज किया जा चूका है। गुरमा रेंजर सीपी तिवारी ने बताया की वन क्षेत्र जेसीबी से रास्ता बनाने के आरोप मे तथा बालू का अवैध खनन के आरोप मे कई खननकर्ताओ के उपर वन अपराध मे एसटूकेस काटा गया है जिससे काफी हद तक अवैध खनन मे रोक भी लगी है यह कार्यवाई आगे भी निरन्तर चलती रहेगी किसी भी कीमत पर गुरमा रेंज मे अवैध खनन नही होने दिया जाएगा।जेसीबी पकडने वाले टीम वन दरोगा राम कैंलास आर्य, सुरेन्द्र बहादुर सिंह ऋषि पाल सिंह,आनंद कुमार आदि मौजूद रहें।

