बीना, सोनभद्र। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार की हुई मौत तीन बाइकों को रोंद्ता हुवा भागते ट्रक और ट्रक चालक को लोगों ने पकडा मामला शक्तिनगर थाना के बीना चौकी क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर- वाराणसी मुख्य मार्ग पर बीना की तरफ से आ रही ट्रक ने अनियंत्रित होकर एक ही स्थान पर तीन बाइक को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया गया। जिसके बाद कुछ दूर लोगो ने पकड़ लिया। दो बाइक सवार बाईक से कूदकर बालबाल सुरक्षित होने के साथ साथ तीसरे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक बाइक सवार खाड़िया बाजार का बताया जा रहा है सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुँचे मामले की सूचना स्थानिय पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेते हुए ट्रक को भी थाने ले गयी है मामले मे पुलिस एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही मे जूट चुकी है। मृतक का नाम विकाश जयसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल उम्र लगभग 38 वर्ष है जो हिंदुस्तान लीवर मे सप्लायर का काम करता था
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा बाइक सवार की मौत
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, October 13, 2022 10:13 AM
---Advertisement---

