गुरुद्वारा इण्टर मिडियट कॉलेज को साइंस की मिली मान्यता।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर स्थित गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज में अब इण्टर के छात्र/छात्राएं विज्ञान वर्ग से भी पढ़ाई कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से शिक्षा सत्र 2022-23 से विज्ञान वर्ग (इण्टर) की मान्यता कॉलेज को प्रदान की गई है ।
उक्त आशय की जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि दस वर्ष पहले ही गुरुद्वारा इण्टर कॉलेज को वाणिज्य संकाय एवं कला संकाय की मान्यता मिल चुकी है। विज्ञान वर्ग की मान्यता के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। जो कई वर्षों की लंबी इंतजार के बाद अब पूरी हो हुई है । कॉलेज को विज्ञान वर्ग इण्टर की मान्यता मिलने पर प्रबंधक सतनाम सिंह और अध्यक्ष सरदार सुलक्खन सिंह ने हर्ष जताया । बता दें कि पहले चोपन में सिर्फ रेल कर्मचारी इण्टर कॉलेज को ही विज्ञान वर्ग की मान्यता थी । इण्टर में विज्ञान वर्ग से मान्यता लेने वाला दूसरा कॉलेज गुरुद्वारा इण्टर कॉलेज है। मान्यता को लेकर स्थानीय लोगो में हर्ष व्याप्त है कि अब उनके बच्चों को विज्ञान-साईंस वर्ग में पढ़ाई करने के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment