सेराजुल होदा
दुद्धी/सोनभद्र| शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मल्देवा में आज स्कूली बच्चों ने टीएलएम प्रदर्शनी लगाई जिसमे बच्चों ने एक से बढ़कर एक टीएलम मॉडल को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया|इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चों के कृतियों की खूब सराहना की| संकुल शिक्षक रामरक्षा , नोडल आशीष सिंह ,शिक्षक संघ के भोला अग्रहरी व जितेंद्र कुमार चौबे आदि ने बच्चों द्वारा लगाई टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किया|
जिसमें अल्फाबेट ,सम और विषम संख्या ज्ञान ,पहाड़ा गाड़ी ,यातायात सिंग्नल आदि पर बने मॉडल आकर्षक के केंद्र रहे|
इस मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्या आराधना, सहायक अध्यापक खुशबू रानी ,पूनम गुप्ता शिक्षा मित्र रजिया सुल्ताना शिक्षमित्र नरेंद्र कुमार मौजूद रहे|

