अवैध बालू के साथ एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत पोलवा तिराहे पर आज सुबह कनहर नदी से एक ट्रैक्टर अवैध बालू खनन कर ले जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह मय हमराही धर दबोचा तथा ट्रैक्टर व संबंधित ओं के खिलाफ खान व खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया, तथा ट्रैक्टर को थाने में लाकर खड़ा किया गया।
थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से रात्रि व सुबह के उजाले में कनहर नदी के किनारे सटे गांव के कुछ लोगों के द्वारा कनहर नदी से अवैध बालू खनन कर के चोरी से बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी कि मुखबिर के सूचना पर आज सुबह रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पोलवा ग्राम पंचायत के तिराहे पर ग्राम पंचायत महुली निवासी राजू कनौजिया पुत्र श्याम बिहारी कनौजिया का ट्रैक्टर कनहर नदी से अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर पर लोड करके जा ही रहा था इसी बीच ट्रैक्टर को घेराबंदी करके धर दबोचा जिसे थाने में लाकर खान व खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
वहीं पुलिस की ऐसी धरपकड़ व कार्रवाई से रोज रात्रि के अंधेरे में चल रहे बालू खनन व परिवहन में लगे दर्जनों ट्रैक्टर स्वामियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment