अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर के जामा मस्जिद से सलल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में मक्का मुनउवरा की सुन्दर झांकी व झण्डा जूलूस को लेकर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धुओं ने वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग से होते हुए चोपन बैरियर होते हुए प्रीत नगर तत्पश्चात बकरिदिया इस्लामिया स्कूल पर जूलूस को ले जाकर सभा कर दूरूद पढ़ा गया। जूलूस के दौरान समाज- सेवियों द्वारा जगह जगह शर्बत व खिचडे़ की व्यवस्था की गई थी
सीओ सीटी राहुल पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चाक चौबंद नजर आये। देर शाम को जामा मस्जिद में नबी की शान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें बाहर से औलमा इकराम तशरीफ़ लाये जहां खुशुशी खिताब खुशुशि तकरीर करने के लिए हजरते तशरीफ़ लाये ,शायरे इस्लाम फुजैल अहमद किब्ला सलखन से तसरीफ लाये । वही हजरते इख्लाख अहमद किब्ला ने नबी की शान मे मनकबत के नजराने अकीदत पेश किये वही अन्त मे जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने बाहर से आये हुये मेहमानो का ईस्तकबाल किया व अन्त मे सभी मुस्लिम बन्धुओं ने अल्लाह की बारगाह मे रो-रोकर मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी वही मस्जिद में लंगर का प्रोग्राम रखा गया था। मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जूलूस मे चेयर मैन प्रतिनिधि उस्मान अली, हाजी शरफराज अहमद, महफूज आरिफ,ईदु भाई,शेर खान,एजाज अंसारी,नेसार अंसारी, रिजवान अहमद, सरफराज अहमद, मोजिब आलम,नजमुद्दीन इदरीसी,चिराग अली,शोयेब खान, पंचायत राजस्व निरीक्षक पंचूराम सतीश यादव के साथ ही भारी संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन हाफ़िज़ व कारी परवेज साहब किब्ला ने किया।

