बारेफात (ईद मिलादुन्नबी) के पूर्व संध्या पर मिलाद की मैफीलों का आयोजन।कल निकलेगा जलूस।

---Advertisement---

एम एस हशन,
रेनूकूट/सोनभद्र।
मुस्लिम सामज का सबसे बड़ा त्यौहार बारेफात बहूत ही हर्ष एवम उल्लास के साथ मनाने का सिलसिला शुरू हो गए। इसी कड़ी में आज जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में बारेफात के पूर्व संध्या पर मिलाद सरीफ के प्रोग्राम विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया ।आप को बताते चले कि बारेफात ( बारे रबीउल अव्वल) मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है मुस्लिम समाज के अनुसार इस दिन पैगम्बर सल्लाहो अलैहे वसल्लम इस दुनिया मे आये थे,यानी उनका जन्मदिन मनाया जाता है।इस दिन को मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा अपने दर्मिक स्थलों के साथ साथ अपने घरों को सजा कर खुशियो के साथ मनाया जाता है। रेनूकूट के दर्जिमार्केट में लोगो द्वारा मिलाद के प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें नाथखनो ने अपने नाथ के माध्यम से पैगम्बर सल्लाहो अलैहे वसल्लम के बारे में उपस्थित लोगों की जानकारियाँ बढ़ाई।इस अवसर पर जमा मस्जिद के पेसीमाम हफ़ीज़ रियाजुद्दीन,मदरसा गौसिया अहमद राजा के हफ़ीज़ क्यामुदिन,सद्दाम अत्तारी, नसीम खान,शेरू खान ,फिरोज अंसारी,नूर आलम,अल्ताफ के साथ साथ काफी लोगों ने शिरकत किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment