बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहां में शुक्रवार की सायं एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगम ( 25 वर्ष ) पत्नी वीरेश निवासी जरहां थाना बीजपुर, का सुबह किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ था दोपहर में पति किसी कार्यक्रम हेतु जरहां स्थित मंदिर चला गया । इसी बीच लगभग 5 बजे विवाहिता ने घर के बडेर में फांसी लगा लिया । घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया आनन फानन में परिजन उसे लेकर परियोजना स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है ।
मृतका अपने पीछे तीन मासूम छोड़ गई है जिनका रो रो कर बुरा हाल है ।

