अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। खंड विकास परिसर मिटिंग हाल में मनरेगा व उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ सम्मिलित महिला मेट की मीटिंग बुलाई गई थी शासन के मनसा अनुसार महिला मेट को प्रत्येक 7 दिन ब्लाक स्तर पर महिला मेट के साथ मासिक महिला मेट दिवस मनाया जायेगा।
खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा ने मिटिंग में जानकारी देते हुए कहा कि विकाश खंड के 36 गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत गांव के ही ग्रामीण आजीविका मिशन समूह द्वारा पढ़ी-लिखी महिलाओं को महिला मेट रखा जायेगा जो मनरेगा व अन्य विकास के मस्टरोल भरेगी मनरेगा मजदूरों की हजारी लगाएगी आप सब को रोजाना 400 रुपए दर से मनरेगा से हाजरी लगेगी । आप सब को कोई भी समस्या हो सीधा मुझसे बात कर सकती है। बैठक में अक्त्रिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा (APO) अवनीश शर्मा ने महिला मेट को जानकारी दी कि आप लोग जितने भी महिला मेट पर कार्यरत है अपने अपने ग्राम सभाओं में मनरेगा योजनांअर्गत ज्यादा से विकास कार्यों को करने हेतु आईडी जनरेट कराए अपने ग्राम ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारियों व रोजगार सेवकों के संपर्क में रहे जिससे कोई भी समस्या का ग्राम स्तर ही समाधान हो सके । बैठक में ग्राम विकास अधिकारी अरुण सिंह , जे, ई एमआई विनोद सिंह जेई RED शिवराज सिंह एवं मिशन से जुड़ी महिलायें मौजूद रही।
खंड विकास कार्यालय में मनाया गया महिला मेट दिवस।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, October 7, 2022 3:38 PM
---Advertisement---

