बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को गाजे बाजे के साथ सभी स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बीजपुर
सिरसोती,नेमना,डोड़हर,जरहा आदि क्षेत्र मे नाचते गाते डीजे की धुन पर लोगों ने श्रद्धा के साथ विभिन्न जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों में भारी उत्साह रहा। रास्तेभर अबीर गुलाल उड़ रहा था और उमस व गर्मी के बाद भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी दिख नहीं रही। जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासनिक स्थानों पर मूर्ति विसर्जन निर्धारित किया था।

जय मां दुर्गा पूजा जी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जशवंत सिंह,उपेंद्र सिंह, अमित सिंह, आदि और लोग मौजूद रहे। माँ दुर्गा के विसर्जन में बीजपुर की पुलिस क्षेत्र में भर्मण करते दिखे।

