जनपद में सब से ऊंचा 85 फिट का रावण होगा आकर्षण का केंद्र

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। रेलवे रामलीला मैदान में रावणदहन का आयोजन दशहरा के दिन बुधवार को किया जाएगा। रावण दहन करने के लिए रामलीला समिति द्वारा पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। समिति के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने बताया कि विगत वर्षों से इस वर्ष रावण के पुतले के आकार में बढ़ोत्तरी की गई है। इस वर्ष लगभग 85 फिट ऊंचा बनाया गया है। भरपूर मनमोहक आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है। पूरे मैदान को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मैदान के एक ओर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला,चरखी, मिक्की माउस आदि भी लगा है, सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मैदान सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसकी मानिटरिंग पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाएगा। रेलवे रामलीला मैदान में होने वाला रावण दहन लोगों के बीच हमेशा से कौतूहल का विषय बना रहता है क्योंकि यहाँ का पुतला पूरे जनपद में मशहूर है। इसका निर्माण आधुनिक तकनीक से किया है कि जिसका दशों सर चारों दिशाओं में घूमता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment