अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ततपश्चात कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।इस दौरान चेयरमैन फरीदा बेगम ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी और सादगी से रहने की शिक्षा देते हैं। राष्ट्रपिता ने हमेशा स्वच्छता को वरीयता दी। उसी प्रकार देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अपनाकर देश को सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए। आगे कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से अंग्रेजों को देश से खदेड़ दिया। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने गांधीजी की स्वच्छता के मंत्र को आत्मसात करने की अपील की। लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे को मौजूदा हालात में भी प्रासंगिक बताया। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता को हमें प्राथमिकता में शामिल करना होगा। स्वच्छता होगी तो स्वास्थ्य भी सही रहेगा। नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक से सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन सभासद कुशल सिंह ने किया।इस दौरान अनीश अहमद,सभासद प्रतिनिधि मोमबहादुर, उषा देवी,नामित सभासद सोनी रावत,विनीत कुमार, आशीर्वाद कुमार राधारमण पांडेय,बाबूलाल, धनंजय श्रीवास्तव, बाबू अंकित पाण्डेय, मनोज शुक्ला,रामबाबू यादव,पंकज चौधरी,राहुल मौर्या, सूरज,प्रकाश अन्य मौजूद रहें।।
आदर्श नगर पंचायत कार्यालय पर गांधी जयंती पर किया गया पौधरोपण।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, October 2, 2022 2:06 PM
---Advertisement---

