पुलिस लाइन सोनभद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती-

---Advertisement---

 

हाजी सलीम हूसैन,

चुर्क, सोनभद्र पुलिस लाइन सोनभद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती

आज दिनांक 02.10.2022 को सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र स्थित क्वार्टर गार्ड में उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने, और भी मजबूत बनाने के कार्य में तन, मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी । तत्पश्चात सोनभद्र पुलिस के समस्त चतुर्थ वर्ग के कर्मचारीगण जो निरन्तर अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा कर रहें है उन्हें महोदय द्वारा उपहार भेंट किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों महापुरुष हम सभी के लिये प्रेरणाश्रोत हैं जिनके बताये गये विचारों का अनुगमन कर हम सभी सही एवं कर्तव्य पथ पर चलकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इसके अलावा जनपद के समस्त थाना/चौकी तथा पुलिस कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment