राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित मुड़ीसेमर ग्राम पंचायत में सततवाहिनी नदी के तट पर शिव मंदिर से आज नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सैकड़ों महिला पुरुषों का जत्था कलश यात्रा में शामिल होकर मां दुर्गे की जय, मां काली की जय, नौ बहनों की जय के नारों के साथ ब्रह्मवा पीपर पर पूजन अर्चन के पश्चात मलिया नदी से जल भरकर दुर्गा मंडप में पंडित शेषमणि पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया
कलश यात्रा की अगुवाई कर रहे नव युवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देवानंद व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरयू यादव ने बताया कि विगत कई वर्षों से दुर्गा पूजा शिव मंदिर के प्रांगण में स्थित चबूतरे पर मनाया जाता है
तथा स्थानीय ग्रामीण भक्तों के द्वारा शिव मंदिर के प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकलकर पासवान बस्ती, कुशवाहा बस्ती, यादव बस्ती होते हुए ब्रह्मवा पीपर के पास पूजन अर्चन के पश्चात ग्राम पंचायत में बहने वाली मलिया नदी से कलश में जल भरकर माता रानी की जय, मां दुर्गे की जय, नौ देवियों की जय के नारों के साथ दुर्गा पंडाल पर कलश को पंडित शेषमणि पांडे के द्वारा यजमान सुखदेव पासवान के हाथों कलश की स्थापना की जाती है। कलश यात्रा में श्रवण पासवान मनीष पासवान अमरेश कुमार दीपक कुमार दिलीप पासवान राजू पासवान अनिल पासवान प्रदीप पासवान जय मौर्या शंकर पाल कुंवर कन्हाई विवेक मनोज पासवान अशोक पासवान जय प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

