पूर्व चेयरमैन शिव प्रताप सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर परिवार के साथ साथ नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

एम एस हशन,

30 सितंबर 2019 को हुई थी बबलू सिंह की हत्या।

परिवार जन श्रीमती निशा सिंह, अभय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह,आशीष सिंह के साथ साथ नगरवासियों ने दी श्रध्दांजलि ।

 

रेणुकूट(सोनभद्र)
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में 30 सितंबर 2019 को एक दर्दनाक घटना घटित हुई थी जिस्मी तत्कालीन नगर पंचयात अध्यक्ष रेणुकूट शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह को कुख्यात अपराधियों ने उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।30 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार की शाम पूर्व चेयरमैन शिव प्रताप सिंह बबलू सिंह के पुण्यतिथि पर हनुमान सिंह मार्केट स्थित उनके आवास पर शाम 6 बजे उनकी याद में शोक सभा का आयोजन किया गया ।
इस शोक सभा में शिव प्रताप सिंह बबलू सिंह के प्रथम पुत्र अभय प्रताप सिंह ने दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके उपरांत वर्तमान चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन की पत्नी निशा सिंह ने अपने पति व पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। हनुमान सिंह मार्केट रेनुकूट स्थित उनके आवास से कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस मार्च में सैकड़ों महिलाएं और पुरुषों ने अपने हाथों में तख्ती और स्लोगन लिखें हुये बबलू भईया अमर रहर के नारों के साथ कैंडल मार्च को आगे बढ़ाया। ।यह जुलूस रेणुकूट मुख्य बाजार और पुलिस चौकी स्थित मुख्य चौराहा से होते हुए हनुमान सिंह मार्केट लौटा।
इस शोक सभा में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे जिसमें नईम गाजीपुरी, जलालुद्दीन, अमरेंदर सिंह, विजय प्रताप सिंह उर्फ़ डब्ल्यू, आशीष आदि लोग शामिल थे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment