अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आज सोन नदी मैं राज्यमंत्री समाज कल्याण संजय गौड़ के द्वारा सोन नदी में डेढ़ लाख मछली के बच्चे छोड़े गए,इस अवसर पर संजीव गौड़ ने कहा कि निषाद समाज के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के लोगो को मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि जल प्रदूषण को दूर करने में मछलियों का अहम योगदान होता है साथ ही निषाद समाज के आर्थिक उत्थान में भी इनका महत्वपूर्ण स्थान है
,साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ नोका विहार भी किया ,कार्यक्रम में सहायक मत्स्य अधिकारी पारस सिंह , निषाद पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित बिंद, ब्लाक प्रमुख चोपन लीला देवी, मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह, संजीव तिवारी ,प्रदीप अग्रवाल, राजन सिंह ,चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक समेत दर्जनों भाजपाजन उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अन्तर्गत सोन नदी में डेढ़ लाख मछली के बच्चे छोड़ें गये।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 30, 2022 3:03 PM
---Advertisement---

